बजट 2026 से ठीक पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और म्यूचुअल फंड्स ने कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे संकेत मिलता है कि बड़े निवेशक इन्हें आने वाले समय के लिए मजबूत मान रहे हैं।
छह शेयर जिनमें जोरदार खरीदारी
दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि एमफासिस, स्विगी, सैगिलिटी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आरबीएल बैंक और आनंद राठी वेल्थ इन छह कंपनियों में FII और म्यूचुअल फंड्स ने खुलकर खरीदारी की है। इनमें से कुछ शेयरों में जनवरी 2026 में अच्छी तेजी दिखी, जबकि कुछ में दबाव देखने को मिला, फिर भी संस्थागत निवेशकों की होल्डिंग बढ़ी हुई है जो उनके भरोसे को दिखाती है।
Read More : हर एक शेयर पर ₹27 रुपए का डायरेक्ट फायदा! कंपनी ने किया डेविडेंड (Devidend) का ऐलान, 27 को रिकॉर्ड डेट…
एमफासिस में बढ़ती होल्डिंग और टारगेट
आईटी सेक्टर की कंपनी एमफासिस में दिसंबर तिमाही में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में अच्छा इजाफा हुआ है और विदेशी निवेशकों ने भी अपनी भागीदारी बढ़ाई है। कंपनी के पास नए ऑर्डर की मजबूत पाइपलाइन है और ब्रोकरेज PL कैपिटल ने इस शेयर पर Buy की रेटिंग के साथ 3,480 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि जनवरी 2026 में शेयर लगभग 3 प्रतिशत फिसला है
स्विगी में गिरावट के बावजूद भरोसा
फूड और त्वरित डिलीवरी बिजनेस करने वाली Swiggy Ltd का शेयर जनवरी 2026 में लगभग 17 प्रतिशत तक टूट गया, जिसकी वजह तेज प्रतिस्पर्धा और वैल्यूएशन को माना जा रहा है। यह शेयर उस इश्यू प्राइस से भी नीचे आ चुका है जिस रेट पर कंपनी ने दिसंबर में फंड जुटाया था, इसके बावजूद FII और म्यूचुअल फंड्स ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है जो यह दर्शाता है कि उन्हें लंबी अवधि में इसके बिजनेस मॉडल पर भरोसा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आरबीएल बैंक में तेजी से इनफ्लो
RBL Bank में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी सितंबर की लगभग 30.6 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर तिमाही में करीब 34.44 प्रतिशत हो गई, वहीं FII की हिस्सेदारी भी 15.49 प्रतिशत से बढ़कर 21.91 प्रतिशत पर पहुंची है, हालांकि जनवरी में शेयर करीब 6 प्रतिशत टूटा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भी दोनों तरह के संस्थागत निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की, मजबूत तिमाही नतीजों, उच्च नेट इंटरेस्ट आय, फीस इनकम और कंट्रोल्ड कॉस्ट के कारण जनवरी 2026 में यह शेयर लगभग 5 प्रतिशत चढ़ा है।
आनंद राठी वेल्थ और सैगिलिटी पर ताजा अपडेट
वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी Anand Rathi Wealth में भी FII और म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट लगभग 91,500 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है और FY26 की पहली छमाही में PAT में करीब 29 प्रतिशत सालाना उछाल दर्ज हुआ है, हालांकि जनवरी में शेयर में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। सैगिलिटी लिमिटेड में भी बड़े निवेशकों की होल्डिंग बढ़ने के साथ जनवरी में शेयर करीब 2 प्रतिशत ऊपरी स्तर पर रहा है, जिससे साफ है कि हेल्थकेयर–बीपीओ सेगमेंट की ग्रोथ पर उनका भरोसा कायम है।
Disclaimer
यह सामग्री केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या खरीद-बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाए। शेयर बाजार और डेरिवेटिव में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं और पूंजी हानि की संभावना हमेशा बनी रहती है; निवेश का निर्णय पूरी तरह निवेशक की अपनी जिम्मेदारी है।






